मां वनदुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र पर भव्य महाआरती का आयोजन
Published by : VIKASH NATH Updated At : 24 Mar 2026 7:42 PM
मालसाड़ा स्थित मां वनदुर्गा मंदिर में वासंतिक चैती नवरात्र महोत्सव के अवसर पर चैत्र शुक्ल पंचमी को भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया.
सिमडेगा. मालसाड़ा स्थित मां वनदुर्गा मंदिर में वासंतिक चैती नवरात्र महोत्सव के अवसर पर चैत्र शुक्ल पंचमी को भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. इस दिन मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर के पुरोहितों गजेंद्र सिंह, परमेश्वर पांडा, अजय कुमार झा, पारसमणि दास, त्रिलोचन दास, शशि भूषण दास, पुरुषोत्तम दास, संजय मिश्रा और बद्रीनारायण पांडेय ने विधि-विधान से महाआरती एवं भजन-कीर्तन संपन्न कराया. कार्यक्रम के दौरान रौतिया बंधु द्वारा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया. महिलाओं को सुहाग सामग्री, पुरुषों को अष्टगंध चंदन और बहनों को चुनरी भेंट स्वरूप दी गयी.
स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के बीच खेल सामग्री का वितरण
जलडेगा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ तथा बीपीओ की उपस्थिति में शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लीड्स संस्था द्वारा चिन्हित 10 स्कूलों एवं 10 आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच खेल सामग्री एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने लीड्स संस्था की सराहना करते हुए कहा इससे स्कूलों में सीखने का वातावरण और बेहतर होने के साथ बच्चों के विकास में काफी मदद मिलेगी. बीपीओ मनमोहन कुमार गोस्वामी ने कहा कि खेल एवं शिक्षा का संतुलन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए बेहद जरूरी है और संस्था का यह कार्य प्रशंसनीय है. इस मौके पर लीड्स समन्वयक आलोक कुमार, जुही कुमारी, ललिता कंडुलना,कलिंदर प्रधान, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका जुली तिडु, सहायक अभियंता रोहित साहू, अंचल निरीक्षक उमेश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










