गुड़गुड़टोली में गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
घटना
विज्ञापन
सिमडेगा.
गुड़गुड़टोली में तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति पर दिनदहाड़े गोली चला दी. गोलीबारी की घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. गोलीबारी की घटना गुड़गुड़टोली व खैरनली में चर्चा का विषय बना हुआ है. शहरी क्षेत्र के खैरनटोली निवासी पर गोली चलायी गयी है. खैरनटोली निवासी मो मुद्दसीर गुड़गुड़ टोली के पास था. इसकी जानकारी अपराधियों को मिली. तीन की संख्या में अपराधी गुड़गुड़ टोली में मो मुद्दसीर को घेर उस पर अचानक गोली चला दी. हालांकि गोलीबारी की घटना में मो मोद्दसीर बच कर भाग निकला. घटना बाद अपराधी भी फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद पासवान सशस्त्र बलों के साथ खैरनटोली पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले एक व्यक्ति की पहचान हो गयी है. पुलिस पूरे मामले की हकीकत कर रही है. आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने कही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन