प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला लगाया गया

Updated at : 11 Jun 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला लगाया गया

प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला लगाया गया

विज्ञापन

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. इस मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित अंचलाधिकारी कमलेश उरांव ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी के कारण ही आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर किस्म के आम लोगों को खाने के लिए मिल रहा है. साथ ही किसानों की आय में वृद्धि हो रही है. सरकार विभिन्न तरह की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का काम कर रही है. इसका लाभ आम जनता को उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसानों को आम के अलावा अन्य फलों का भी पेड़ लगाने की आवश्यकता है. इस मौके पर मनरेगा बीपीओ सरोजिनी कुमारी ने बताया कि ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सैकड़ों एकड़ जमीन पर आम बागवानी लगाने का काम हो रहा है. आने वाला समय में इस क्षेत्र से किसानों के आय में वृद्धि होगी और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा. आत्मा विभाग के प्रभारी बीटीएम हशीबुल अंसारी ने आत्मा विभाग के द्वारा किसानों को दी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की बात कही. प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी संजय मुकुट बिलुंग ने भी कृषि विभाग के द्वारा समय-समय पर खेती के लिए नि:शुल्क बीज खाद आदि की जानकारी दी. प्रखंड स्तरीय आम उत्सव प्रदर्शनी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से किसानों ने आम्रपाली, मालदा, दशहरी, लंगड़ा, स्वर्णरेखा, तोता परी जैसे किस्म के आम का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड व अंचल कर्मी के अलावा जेएसएलपीएस के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola