शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हर हाल में शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखा जायेगा : समीर
विज्ञापन
सिमडेगा.
सिमडेगा शहरी क्षेत्र में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. डीसी अजय कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी समीर बोदरा, सिटी मैनेजर आकाश डेविड और कर्मियों ने शहर के बस स्टैंड, महावीर चौक और झूलन सिंह चौक के आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसाय कर रहे लोगों की दुकानों को हटाते हुए सामान जब्त किये गये. हालांकि बाद में फाइन जमा करवा कर सामानों को वापस कर दिया गया. साथ ही व्यवसायियों को हिदायत दी गयी कि दोबारा अतिक्रमण कर दुकान नहीं लगायें. दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर परिषद दंडात्मक कार्रवाई करेगी. बता दें कि एनएच समेत अन्य सड़कों के किनारे के दुकानदार बेतरतीब तरीके से अपने प्रतिष्ठान के इर्द-गिर्द सामान फैला कर रखते हैं, जिससे अक्सर पैदल चलने के साथ मार्केटिंग के लिए बाजार आने वाले लोगों को पार्किंग की समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में सड़क पर वाहन खड़ा कर खरीदारी करनी पड़ती है. इससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा होने लगती है. शहरी क्षेत्र में इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की है. नगर परिषद ने व्यवसायियों से अपील की है कि अपने प्रतिष्ठानों के सामानों के सलीके से दुकान की सीमारेखा के अंदर रखें, ताकि वाहन पार्किंग स्थल और पैदल राहगीरों को परेशानी न हो. नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण कर शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा हर हाल में शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखा जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन