मनरेगा में मानव दिवस सृजन बढ़ाने पर जोर

Published by : DEEPAK Updated At : 24 May 2025 10:28 PM

विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार सिंह और उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने शुक्रवार को कुरडेग प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह और उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने शुक्रवार को कुरडेग प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के तहत चल रही योजनाओं की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

मनरेगा में रोजगार सृजन पर विशेष फोकस

बैठक में उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये. उन्होंने जोर देकर कहा कि मनरेगा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को वास्तविक रोजगार उपलब्ध कराना है. पंचायतवार मानव दिवस सृजन की समीक्षा के दौरान, उपायुक्त ने पाया कि हेठमा पंचायत और खिंडा पंचायत में मानव दिवस सृजन बहुत कम हुआ है. इस पर उन्होंने इन पंचायतों के रोजगार सेवकों से योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और उन्हें निर्देशित किया कि श्रमिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन करें. बैठक के बाद, उपायुक्त ने हेठमा पंचायत अंतर्गत संचालित बागवानी योजना का स्थलीय जायजा लिया और सीधे लाभुकों से संवाद किया. उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को यह भी निर्देश दिया कि सोकपिट योजनाओं को सोमवार तक ऑनगोइंग की स्थिति में लायें. निरीक्षण और बैठक के दौरान, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड के अन्य कर्मी और क्षेत्र के मुखिया भी उपस्थित थे. इस निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना और ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola