पूजा पंडालों के पट खुले ,दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by : VIKASH NATH Updated At : 25 Mar 2026 8:51 PM
चैत्र नवरात्र के अवसर पर बुधवार को सलडेगा एवं ठाकुरटोली स्थित पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये.
प्राण-प्रतिष्ठा के साथ नवपत्रिका प्रवेश की रस्म निभायी गयी और पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई. दोनों समितियों ने भव्य एवं आकर्षक पंडालों का निर्माण कराया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अलग-अलग दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. शाम की आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और मां भगवती की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया.
धार्मिक आयोजन एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैंपूजा आयोजन तीन दिनों तक चलेगा और 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. उपायुक्त कंचन सिंह ने ठाकुरटोली स्थित पंडाल का उद्घाटन किया और समिति के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं. उन्होंने मां भगवती से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और सभी को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं. उद्घाटन से पूर्व समिति ने उपायुक्त का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष योगेंद्र मेहरा, टीपी सिंह, देवेंद्र चौधरी, वार्ड पार्षद ज्योति मानकी, श्याम सिंह, दुलदुल चौधरी, सत्या प्रसाद, सोनू सिंह, विजय राम, भोला सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










