मरीजों के इलाज में कोताही न बरतें : विधायक

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
मरीजों के इलाज में कोताही न बरतें : विधायक

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में भर्ती रोगियों से मिलकर उनका हाल चाल जाना.

विज्ञापन

बानो. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में भर्ती रोगियों से मिलकर उनका हाल चाल जाना. मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. डॉक्टर शहबाज अली से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बारे में पूछा. विधायक ने अस्पताल में नया एक्स रे मशीन लगाने की बात कही. विधायक ने कहा कि लोग बड़े उम्मीद से अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं. डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायें. अस्पताल में आने वाले मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि डॉक्टर और अस्पताल की जरूरतों को लेकर जल्द स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे. साथ ही सिविल सर्जन से बात कर एक्स- रे मशीन चालू कराया जायेगा. निरीक्षण के क्रम में निजी सचिव अरमान तोपनो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन,उपाध्यक्ष आलोक बारला,लोरेंस बागे,तनवीर हुसैन, कोषाध्यक्ष जगदीश बागे,वरिष्ठ कार्यकर्ता आनंद मसीह तोपनो,बिरसा मुंडा खेल समिति अध्यक्ष संतोष साहू,दुलार बा,सुधीर लुगुन के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

स्टेडियम निर्माण का निरीक्षण किया

तोरपा विधायक ने एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में बना रहे स्टेडियम का भी निरीक्षण किया. निर्माण कार्य में अनियमितता पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की. सिमडेगा उपायुक्त को फोन करके घटिया निर्माण मामले की जानकारी दी. स्टेडियम निर्माण में हो रहे विलंब के बारे में भी उपायुक्त को बताया. मालूम हो की एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में बाउंड्री वॉल व गैलरी का निर्माण लगभग 94 लाख रुपया की लागत से किया जा रहा है. उक्त मैदान में प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन, फुटबॉल प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इधर विधायक ने संवेदक को भी फोन कर एक माह के अंदर स्टेडियम का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola