बालक में गोसस्नर कॉलेज व बालिका में सेंट डोमनिक इंटर कॉलेज विजयी

Updated:
विज्ञापन
बालक में गोसस्नर कॉलेज व बालिका में सेंट डोमनिक इंटर कॉलेज विजयी

ठेठइटांगर प्रखंड के रेंगारीह स्थित संत पीयूष इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को जिला स्तरीय इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया.

विज्ञापन

जिला स्तरीय इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट

सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के रेंगारीह स्थित संत पीयूष इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को जिला स्तरीय इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. इस प्रतियोगिता में जिले के सात इंटर कॉलेजों की बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया. बालक वर्ग के फाइनल में गोसस्नर कॉलेज सिमडेगा ने निर्मला इंटर कॉलेज कुरडेग को 4-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. वहीं बालिका वर्ग में सेंट डोमनिक इंटर कॉलेज लचरागढ़ ने निर्मला कॉलेज कुरडेग को पेनाल्टी पुश में एक गोल से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाडी उपस्थित थे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की और अपने संबोधन में कहा कि सिमडेगा की पहचान पूरे देश में हॉकी के लिए है. यहां की धरती ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जो देश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

विधायक ने कहा कि सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है. यहां के गांव-गांव में हॉकी के प्रति विशेष लगाव देखा जाता है. इस क्षेत्र ने अब तक दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को देश को दिया है. ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और जिले की खेल परंपरा को और मजबूत बनाते हैं. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, फादर जेवियर फ्रांसिस बिलुंग, फादर शांतियाल समाज, विपिन सोरेन, फादर क्लेमेंट, शीतल एक्का, शशि भूषण लकड़ा, जोसफीना सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola