ePaper

सिमडेगा में माहौल बिगाड़ने की साजिश! आधा दर्जन जगहों पर आगजनी, मुर्शिदाबाद का युवक पकड़ाया

Updated at : 11 Mar 2020 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में माहौल बिगाड़ने की साजिश! आधा दर्जन जगहों पर आगजनी, मुर्शिदाबाद का युवक पकड़ाया

conspiracy of communal violence in simdega district of jharkhand at mid night of holi : झारखंड (Jharkhand) के सिमडेगा जिला (Simdega District) में होली (Holi) की आधी रात को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने (Communal Tension) की कोशिश को स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर नाकाम कर दिया. शहर में लगभग आधा दर्जन जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं. मंगलवार देर रात नीचे बाजार में एक टायर की दुकान, ट्रक, टेंपो व अन्य वाहनों को जलाने के मामले में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिला के एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है.

विज्ञापन

रविकांत साहू

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिला में होली (10 मार्च, 2020) की आधी रात को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर नाकाम कर दिया. शहर में लगभग आधा दर्जन जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं. मंगलवार देर रात नीचे बाजार में एक टायर की दुकान, ट्रक, टेंपो व अन्य वाहनों को जलाने के मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है. एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद ने कहा है कि इस युवक से पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की आधी रात को शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार स्थित कुदुस मियां नामक व्यक्ति के टायर की दुकान को आग के हवाले कर दिया गया. आग की लपटों को देखकर लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. दमकल वाहनों के आने तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. कहा जा रहा है कि दुकानदार को लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार में ही टिंकू एवं संजय साहू नामक व्यक्ति के ट्रकों को भी जला दिया गया. हालांकि, बारिश की वजह से ट्रक जलने से बच गया. हालांकि, उस पर लदा तिरपाल जल गया. आगजनी करने वालों का इतने से मन नहीं भरा, तो बाजार टांड़ स्थित मुर्गा, मछली दुकान को भी जला दिया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही पूरी तत्परता से छानबीन में जुट गयी. इसी दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. पकड़े गये व्यक्ति का नाम नासिर शेख बताया गया है. वह मुर्शिदाबाद का रहने वाला है. पुलिस नासिर शेख से लगातार पूछताछ कर रही है. घटना में अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है.

पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि होली के अवसर पर सिमडेगा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से उक्त घटनाओं को अंजाम दिया गया होगा, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता एवं पुलिस की सक्रियता ने उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने दिये.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola