अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : हसनैन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : हसनैन
विज्ञापन
सिमडेगा. कांग्रेस जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक जिला प्रभारी हसनैन जैदी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर 19 जून को आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक समुदाय एवं बुद्धिजीवी वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जीनल एन. गाला एवं प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. संवाद कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के हक और अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. साथ ही बुद्धिजीवियों की समस्याओं को सुन कर उनके समाधान की दिशा में कदम उठाये जायेंगे. हसनैन जैदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्षों से अल्पसंख्यकों को सिर्फ चुनावी समय में वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है, लेकिन अब यह रवैया बदलना चाहिए. अब समय आ गया है कि अल्पसंख्यकों को उनका हक दिलाया जाये, ताकि उन्हें सिर्फ वोट बैंक नहीं, बराबरी का नागरिक समझा जाये. उन्होंने कहा कि चूंकि सरकार अब हमारी है, इसलिए उम्मीद है कि अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. प्रेस काॅन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिला प्रवक्ता सह सोशल मीडिया चेयरमैन रणधीर रंजन, विपिन पंकज, जमीर हसन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










