दिवंगत फौजी की पत्नी और परिजनों को दी सांत्वना

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत फौजी की पत्नी और परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन

सिमडेगा. जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा बुधवार को पालकोट प्रखंड के कोलेंग पंचायत पहुंची. उन्होंने भारतीय सेना के जवान स्व सुदीप केरकेट्टा के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. ज्ञात हो कि देश की सेवा में समर्पित फौजी सुदीप केरकेट्टा का पिछले दिनों बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया था. मौके पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करते हुए जोसिमा खाखा ने दिवंगत फौजी की पत्नी और परिजनों को ढांढस बंधाया. कहा कि सुदीप का निधन न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है. देश की रक्षा करने वाले एक वीर जवान को खोना अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस विकट परिस्थिति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. मौके पर मुखिया कांति केरकेट्टा, मुखिया पूनम एक्का, मुखिया सुषमा केरकेट्टा, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, दिव्या सोरेन आदि उपस्थित थे.

तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आज से

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर परिसर में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत 12 फरवरी को सुबह आठ बजे कलशयात्रा के साथ होगी. 13 फरवरी को सुबह सात बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. 14 फरवरी को पूर्णाहुति, नगर भ्रमण व भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. कार्यक्रम में झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा समेत विभिन्न राज्यों की कीर्तन मंडलियां अखंड हरिकीर्तन में भाग लेंगी. तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में मेला भी लगाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola