जनगणना राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर बनती है योजनाएं : डीसी

Updated at : 23 Mar 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर बनती है योजनाएं : डीसी

भारत की जनगणना 2027 को पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. भारत की जनगणना 2027 को पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिला, अनुमंडल, शहर, चार्ज एवं अपर चार्ज जनगणना पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय तथा तकनीकी सहायकों के लिए एक दिवसीय सत्र निर्धारित किया गया. प्रशिक्षण का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना पर केंद्रित रहा. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त सह प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी कंचन सिंह, जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, अपर जिला जनगणना पदाधिकारी सह प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अरुणा कुमारी, उप निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड रांची गजेंद्र गुप्ता तथा सांख्यिकीय अन्वेषक सह सिमडेगा के नोडल प्रतीक सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

उपायुक्त कंचन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता तथा सटीकता के साथ संपन्न करें. उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां तैयार की जाती हैं. सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और सजगता से करें. साथ ही आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को जनगणना प्रक्रिया की समुचित जानकारी दी जाये, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति उत्पन्न न हो और सभी के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके. उन्होंने जनगणना-2027 की मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन कर उसी के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया.

मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की जानकारी दी

प्रशिक्षण के दौरान उप निदेशक गजेंद्र गुप्ता ने मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की विस्तृत जानकारी दी. अधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए बताया गया कि किस प्रकार सटीक एवं प्रमाणिक आंकड़ों का संकलन कर निर्धारित डिजिटल प्रणाली में समय पर अपलोड किया जायेगा. साथ ही कार्यों की समय सीमा और उसके अनुपालन पर भी विशेष बल दिया गया.

सत्र में प्रतिभागियों को डाटा एंट्री की विधि, एसओआई तथा एंड्रॉइड मोबाइल उपकरणों के उपयोग, ऑनलाइन डाटा एंट्री, तकनीकी समस्याओं के समाधान, नेटवर्क की आवश्यकता तथा मैदानी कार्यों के संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह उप जिला जनगणना पदाधिकारी पलटू महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी गौरव कुमार, ईडीएम चंद्रशेखर कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola