बोलबा के मजदूर की हैदराबाद में मौत

Updated at : 25 May 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
बोलबा के मजदूर की हैदराबाद में मौत

बोलबा के मजदूर की हैदराबाद में मौत

विज्ञापन

बोलबा. प्रखंड के अलिंगुड कटहलटोली निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की मौत हैदराबाद में हो गयी. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह हैदराबाद में नीलोफर कंपनी की एक चाय बनाने वाली कंपनी में काम करता था. 23 मई को चाय पैकिंग का काम करते समय बेहोश होकर गिर गया था. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज से मौत होने की बात बतायी. रविवार को उसके पार्थिव शरीर को अलिंगुड उनके पैतृक आवास में लाया गया तथा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुरेंद्र सिंह पिछले आठ महीनों से कंपनी में मजदूरी का काम करता था. सुरेंद्र सिंह की एक छह वर्ष की बेटी है. उसकी पत्नी अनुमति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. सुरेंद्र सिंह का परिवार गरीब परिवार है. किसी प्रकार मजदूरी कर अपना आजीविका चलाता था.

चार बाइक चालकों का चालान कटा

बानो. बानो थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के दो पहिया वाहन चला रहे चार बाइक चालकों का चालान काटा गया. इस दौरान दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गयी. सड़क पर लोगों को वाहन पार्किंग करने पर फटकार लगायी गयी. एएसआइ सत्यनारायण कुमार ने बताया कि टेंपो में चालकों को अगली सीट पर महिलाओं को नही बैठाने की हिदायत दी गयी. पकड़े जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी. शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola