भाजपा महिला मोर्चा का धरना आठ अगस्त को

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा नहीं दे पा रही है राज्य सरकार : विमला प्रधान

विज्ञापन

सिमडेगा.

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सावित्री देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश के निर्देशानुसार झारखंड में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म व अत्याचार के खिलाफ आठ अगस्त को समाहरणालय के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर पूर्व मंत्री सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय संयोजक विमला प्रधान ने कहा कि झारखंड में महिलाओं के साथ अपराध दिन-प्रतिदन बढ़ रहे हैं. सरकार के संरक्षण में उपद्रवियों को छूट दी जा रही है. अपराधियों के खिलाफ प्रशासन व सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं होती है. आज झारखंड की आदिवासी मूलवासी महिलाएं भयभीत हैं. सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं दे पा रही है. ऐसी सरकार को झारखंड से हटाने के लिए महिलाओं ने अपना मन बना लिया है. प्रदेश से आये सिमडेगा जिला कार्यक्रम प्रभारी सरिता पांडेय ने कहा कि पूरे झारखंड में भय का माहौल है. कानून व्यवस्था पर से आम जनता, व्यवसायी व महिलाओं का विश्वास उठ गया है. इसके खिलाफ झारखंड में महिला मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है. इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित व बंदे मातरम् गान कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी, संतोष देवी, कमला कुमारी, रुणि कुमारी, पिंकी प्रसाद, हंसा देवी, रागिनी राज, अंजु देवी, कौशल्या देवी, सुषमा देवी, ज्योति देवी, ममता देवी, भगवती देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, द्रौपती देवी, कल्पना देवी, दीपक पुरी, श्रीलाल साहू, अनूप प्रसाद आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola