11वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों को दिया ये मंत्र

Updated at : 26 Mar 2021 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
11वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों को दिया ये मंत्र

Jharkhand Hockey News, (सिमडेगा), रविकांत साहू : झारखंड के सिमडेगा में तीन अप्रैल से आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 2021 की तैयारी को लेकर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह आज मॉर्निंग वॉक के दौरान सलडेगा स्थित गोंडवाना खेल छात्रावास पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष को अपने खेल मैदान में अचानक सुबह देखकर सभी खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि लगातार इसी तरह मेहनत करते रहें. एक दिन आप लोग जरूर देश के लिए खेलेंगे. हॉकी झारखंड हमेशा आप लोगों के साथ है.

हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी अपने समाज के कुछ समाजसेवियों से मिलकर सलडेगा में अपने समाज के लगभग 60 छोटे बच्चों को रखकर सालोंभर हॉकी, तीरंदाजी और अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिलाते हैं और वे सभी बच्चे जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विद्यालय में पढ़ाई भी करते हैं. सुबह शाम उन बच्चों को कमलेश्वर मांझी खुद से एवं अनुभवी शिक्षकों के साथ पढ़ाते भी हैं.

Also Read: Jharkhand News : रांची के राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से B.Ed की मान्यता रद्द, आक्रोशित छात्रों का नेपाल हाउस के समक्ष विरोध प्रदर्शन

आज उन्हीं के छात्रावास में पहुंचकर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस मौके पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, हॉकी झारखंड के धर्मेंद्र सिंह, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी, राजू मांझी एवं दीपक मांझी सहित 50 से अधिक हॉकी खिलाड़ी एवं अन्य खेलों के खिलाड़ी उपस्थित थे.

Also Read: हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में हवलदार समेत दो लोगों की मौत, अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola