डीसी को दी शुभकामना, समस्याओं से कराया अवगत

डीसी को दी शुभकामना, समस्याओं से कराया अवगत
सिमडेगा. भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नवपदस्थापित उपायुक्त से मिल कर उनका स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी. प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि सिमडेगा जिले के विकास के लिए प्रशासन का हर कदम पर भारतीय जनता पार्टी का सहयोग रहेगा. जनहित के कार्यों को गति देने में भाजपा का पूरा सहयोग रहेगा. मौके पर भाजपाइयों ने फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रख कहा कि फुटपाथ दुकानदार को अतिक्रमण के नाम पर रोज परेशान किया जा रहा है. उन पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है. इसका स्थायी समाधान निकाला जाये. उपायुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा, अनूप प्रसाद, तुलसी साहू, रवि गुप्ता, नवीन सिंह, नरेंद्र बड़ाइक, संटू गुप्ता, श्रवण सेनापति, नंदिनी दास, पिंकी प्रसाद, सीखा अग्रवाल आदि शामिल थे.
पीडीएस दुकानदारों को दिये गये दिशा-निर्देश
जलडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में पीडीएस दुकानदारों की बैठक बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीडीएस दुकानदारों को 15 जून तक सभी राशनकार्ड धारकों को दो माह का अनाज वितरण करने तथा 16 से 30 जून तक एक महीने का राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया. राशन वितरण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










