अमरनाथ सिंह बने पर्यटन प्रबंधन क्लब के अध्यक्ष

Updated at : 28 May 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
अमरनाथ सिंह बने पर्यटन प्रबंधन क्लब के अध्यक्ष

अमरनाथ सिंह बने पर्यटन प्रबंधन क्लब के अध्यक्ष

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड की नावाटोली पंचायत के भंवरपहाड़ राजस्व ग्राम में मुखिया कल्पना देवी की अध्यक्षता में पर्यटन प्रबंधन क्लब के गठन के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से क्लब के पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें अमरनाथ सिंह को अध्यक्ष, गौरी प्रसाद सिंह को सचिव, लालकृष्ण सिंह को कोषाध्यक्ष व अभिमन्यु सिंह, प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, जसमति देवी, अनिता देवी, राहुल सिंह, अरविंद कुमार सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया. मौके पर पंचायत सचिव संजीव कुमार, पंचायत स्वयंसेवक वीणा कुमारी, दुर्योधन सिंह, संजीत सिंह, गणेश सिंह, अशोक इंदवार, जनेश्वर बिल्हौर, तपेश्वर सिंह, बिमला देवी, सुमित्रा देवी, संगीता देवी, राधिका देवी, अनिता देवी, पूनम देवी, जसमति देवी, भुवनेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे.

हाथी ने किसान के घर को किया क्षतिग्रस्त

बानो. बानो प्रखंड की बांकी पंचायत के कनरोइयां गांव में हाथी ने किसान के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार कनारोइंया निवासी लक्ष्मण सिंह के घर पर बुधवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे हाथी लक्ष्मण सिंह के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज खा गये. घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी. सूचना पर वन विभाग के कर्मी घटना स्थल पहुंच कर क्षति का आकलन किया. लक्ष्मण सिंह ने वन विभाग से मुआवजी की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola