अखंड हरिनाम कीर्तन से गूंजा बरसलोया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Apr 2026 10:05 PM
अखंड हरिनाम कीर्तन से गूंजा बरसलोया
कोलेबिरा. प्रखंड के बरसलोया स्थित राहसगुड़ी मंदिर परिसर में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत दूसरे दिन अखंड हरिनाम कीर्तन का शुभारंभ हुआ. कीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मृदंग, मंजीरा और करताल की मधुर ध्वनि के बीच हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. विभिन्न गांवों की महिला व पुरुष कीर्तन मंडलियों के साथ झारखंड और ओड़िशा से आये दल भी इसमें भाग ले रहे हैं. आयोजन समिति के अनुसार दो अप्रैल को झांकियों के साथ मेला आयोजित होगा. जबकि तीन अप्रैल को शोभायात्रा और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा.
विराट हिंदू सम्मेलन पांच अप्रैल को
ठेठईटांगर. प्रखंड मैदान में पांच अप्रैल को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर शिव मंदिर परिसर में बैठक हुई. अध्यक्षता विहिप अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार दुबे ने की. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर बैठने, भोजन, पेयजल व वाहन पार्किंग की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. संयोजक प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है. बैठक में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










