जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान
श्रमदान कर रोड बनाते ग्रामीण, जर्जर पथ पर जाते स्कुली बच्चे | Prabhat Khabar Network
कुरडेग के बड़कीबिउरा में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और सड़क की मरम्मत की। प्रशासन से पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
कुरडेग, सिमडेगा: कुरडेग प्रखंड के बड़कीबिउरा पंचायत अंतर्गत गिरांग से टुकुपानी डबनी पानी जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो गयी थी. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी. इसे देखते हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान से सड़क को चलने लायक बनाने का निर्णय लिया.
रविवार को सभी ग्रामीण सड़क की मरम्मत के लिए पहुंचे और अपने हाथों से सड़क को दुरुस्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड प्रशासन और स्थानीय विधायक से कई बार सड़क बनाने का आग्रह किया गया, लेकिन वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई. इसके कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है.
ग्रामीणों ने कहा कि श्रमदान कर वे प्रशासन को आइना दिखाने का काम कर रहे हैं. ग्रामीण दिलेश्वर राम ने कहा कि यह आदिम जनजाति और आदिवासी बहुल इलाका होने के कारण जनप्रतिनिधि और प्रशासन सड़क की ओर ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क की मरम्मत के लिए पहल करने की जरूरत है. प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की.
श्रमदान में प्रमोद साय, निरंजन कोरवा, रामकुमार साय, मुन्ना साय, दीनबंधु यादव, अंजनी कुजूर, प्रियंका कुजूर, पुष्पा कुजूर, राजू राम, वीर साय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए