अनुज कुंडेश्वर राम बनाये गये जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

लोहरा समाज की बैठक में जिला समिति का किया गया पुनर्गठन

विज्ञापन

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आदिवासी लोहरा समाज की जिला इकाई की बैठक स्तानिस्लास तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने पर जोर दिया गया. साथ ही समाज के संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति हेतु दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया गया. वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता व संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से ही समाज अपने अधिकारों की रक्षा व विकास सुनिश्चित कर सकता है. बैठक में शैक्षणिक व सामाजिक स्तर पर जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गयी. इस संदर्भ में सरकार द्वारा निर्गत संकल्प के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर सहमति बनी, ताकि समाज के लोगों को प्रमाणपत्र संबंधी कठिनाइयों से राहत मिल सके. मौके पर सर्वसम्मति से नयी जिला समिति का गठन किया गया, जिसमें अनुज कुंडेश्वर राम को जिलाध्यक्ष, रंथू लोहरा को कार्यकारी अध्यक्ष, सिमोन लोहरा, सलील तिर्की, धनो कच्छप, विपिन केरकेट्टा व वीरेंद्र कैथवार को उपाध्यक्ष, मनोज कैथा को महासचिव, रंथू इंदवार, मनोज केरकेट्टा, इलिजावेद केरकेट्टा, ज्योति कच्छप व राजू इंदवार को सचिव, कर्मपाल इंदवार, कमलेश कच्छप एवं माधो इंदवार को उप सचिव, सुनील इंदवार को कोषाध्यक्ष तथा मनोज केरकेट्टा को कार्यालय सचिव बनाया गया. बैठक के अंत में समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए मिल कर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola