अज्ञात शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

अज्ञात शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन

ठेठईटांगर. थाना क्षेत्र के लतापानी बसाराइकोचा जंगल में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गयी. थाना क्षेत्र के लतापानी के ग्रामीणों ने मवेशी चराने के लिए बसाराइकोचा जंगल गये थे. इस दौरान झाड़ी से दुर्गंध आने पर लोग ने खोजबीन की. तब ढाड़ी में एक शव पड़ा देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने थाना को सूचना दी.एसडीपीओ बैजू उरांव, थाना प्रभारी रमेश कुमार झा, पुलिस पदाधिकारी नागेश्वर सिंह, किशोर कुजूर, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, देवीदास मुर्मू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया.

सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफर

कोलेबिरा. कोलेबिरा-बरवाडीह रोड स्थित नवनिर्मित डिग्री कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. दोनों घायलों को कोलेबिरा पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार प्रखंड के जूरकेला ग्राम निवासी 22 वर्षीय अनूप टेटे व 21 वर्षीय लालू टेटे बाइक से बरवाडीह की ओर जा रहे थे. इस दौरान डिग्री कॉलेज के पास अनियंत्रित बिगड़ने के कारण वे लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola