आपसी समन्वय के साथ कार्य करें सभी विभाग: डीसी

नीति आयोग के तहत इंडिकेटरों की समीक्षा बैठक
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग के तहत संचालित विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के आकांक्षी जिला कार्यक्रम और बांसजोर प्रखंड के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बांसजोर प्रखंड के आकांक्षी फेलो ने मई 2025 तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि दिसंबर 2024 की राष्ट्रीय रैंकिंग में प्रखंड ने देशभर में 65वां स्थान प्राप्त किया है. पीरामल फाउंडेशन द्वारा भी मई माह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के प्रथम त्रैमासिक पंजीकरण की दर सुधारने हेतु ठोस और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये. शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालयों में एसेर मूल्यांकन पद्धति अपनायी जाये, ताकि विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय क्षमता में सुधार हो सके. उपायुक्त ने विशेष रूप से बांसजोर प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व अन्य क्षेत्रों में ठोस सुधार लाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम-जेएसएलपीएस, जिला पेयजल एवं स्वच्छता पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




