पेड़ की डाली गिरी, एक व्यक्ति की मौत

जलडेगा प्रखंड के भुंडुपानी गांव में शुक्रवार देर शाम आये आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी.
जलडेगा. जलडेगा प्रखंड के भुंडुपानी गांव में शुक्रवार देर शाम आये आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी. इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जोन बरला शुक्रवार को कोनमेरला सप्ताहिक बाजार गया था. शाम को घर लौट रहा था. इसी दौरान आंधी-तूफान चलने से गांव पहुंचने के दौरान ही मुनगा पेड़ की डाली उसके ऊपर गिर गयी. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों द्वारा सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है. लचरागढ़ में शस्त्र चालन प्रतियोगिता संपन्न बानो. कोलेबिरा के लचरागढ़ स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में रामनवमी समिति एवं हनुमान युवा मंच द्वारा शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न टोलों और मोहल्लों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. वहीं प्रतिभागियों ने आकर्षक करतब दिखाये. आयोजन में लचरागढ़, कुम्हार टोली, सिजांग, रामजड़ी बस्ती, चटकटोली, ब्राह्मण टोली, कोम्बाकेरा, कलकत्ता चिल्ड्रेन एकेडमी, विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर, हरिजन बस्ती और पाहनटोली सहित कई क्षेत्रों के लोग शामिल हुए. अंत में सभी टोलियों को मोमेंटो दिया गया व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया. इनमें रामकिशोर सिंह, महेश सिंह, जगदीप सिंह, मिथुन सिंह, माना, तारा सिंह, दया सिंह, रोहित सिंह, छोटे सिंह, मदन सिंह, मजय राय, छोटे लाल, छिवक ठाकुर, दीप ठाकुर, उदय सिंह, महेश सिंह, विरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, लक्ष्मण सिंह और विक्की गोप शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




