ePaper

30972 मतदाता करेंगे 101 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला

Updated at : 22 Feb 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
30972 मतदाता करेंगे 101 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला

नगर परिषद चुनाव के लिए मतगणना सोमवार को सुबह सात बजे से आरंभ होगा. जो अपराह्न पांच बजे तक चलेगा.

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद चुनाव के लिए मतगणना सोमवार को सुबह सात बजे से आरंभ होगा. जो अपराह्न पांच बजे तक चलेगा. यह चुनाव अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षद के लिए होगा. अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जबिक 20 वार्ड में 93 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. उक्त सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसल सोमवार को मतदाता करेंगे. मतदान की सभी प्रशासनिक तैयारियों पूरी कर ली गयी है. सभी मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच चुके हैं. मतदान के लिए 37 बूथ बनाए गये हैं. जिसमें आठ बूथ को संवेदशील एवं अन्य 29 बूथों को सामान्य बूथ की श्रेणी में रखा गया है. मतदान के मद्देनजर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है. जिसके माध्यम से सभी बूथों पर नजर रखा जायेगा तथा पल पल की खबर ली जायेगी. सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र के 20 वार्ड में चुनाव संपन्न होगा. नगर परिषद क्षेत्र के 30972 मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे. इसमें 14891 पुरुष एवं 16081 महिला मतदाता शामिल हैं. आंकड़े के मुताबिक वार्ड एक में 1542, वार्ड नंबर दो में 1425, वार्ड तीन में 1987, वार्ड चार में 2177, वार्ड पांच में 1673, वार्ड छह में 1056, वार्ड सात में 2109, वार्ड आठ में 1555, वार्ड नौ में 1541, वार्ड दस में 982, वार्ड 11 में 1571, वार्ड 12 में 1454, वार्ड 13 में 856, वार्ड 14 में 1864 , वार्ड 15 में 2071, वार्ड 16 में 878, वार्ड 17 में 1145, वार्ड 18 में 1441 , वार्ड 19 में 1652 एवं वार्ड 20 में 1993 मतदाता शामिल हैं.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola