कोलेबिरा विधान सभा चुनावी मुद्दा

Updated at : 11 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
कोलेबिरा विधान सभा चुनावी  मुद्दा

कोलेबिरा विधान सभाविधायक : एनोस एक्का झारखंड पार्टी महिला वोटर: 92568पुरूष वोटर: 94954कुल वोटर: 187522सिमडेगा विधान सभा की 10 चुनावी मुद्दे1- बिजलीकोलेबिरा विधान सभा में बिजली संकट से लोग परेशान है़ बिजली नियमित नहीं रहने तथा लो वोल्टेज के कारण कोई उद्योग भी नहीं लगा़ 2- उद्योग विहिन यहां उद्योग की असीम संभावनाएं है़ वन […]

विज्ञापन

कोलेबिरा विधान सभाविधायक : एनोस एक्का झारखंड पार्टी महिला वोटर: 92568पुरूष वोटर: 94954कुल वोटर: 187522सिमडेगा विधान सभा की 10 चुनावी मुद्दे1- बिजलीकोलेबिरा विधान सभा में बिजली संकट से लोग परेशान है़ बिजली नियमित नहीं रहने तथा लो वोल्टेज के कारण कोई उद्योग भी नहीं लगा़ 2- उद्योग विहिन यहां उद्योग की असीम संभावनाएं है़ वन संपदाओं से परिपूर्ण क्षेत्र में उद्योग नहीं लगा़ उद्योग नहीं लगने के कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा़3- शिक्षाउच्च शिक्षा का घोर अभाव है़ यहां एक भी सरकारी कॉलेज नहीं है़ उच्च शिक्षा के लिये क्षेत्र के छात्र छात्राओं को बाहर जाना पड़ता है़ है़4- चिकित्साचिकित्सा का घोर अभाव है़ बुखार के अलावा अन्य बीमारी हो तो मरीजों को रांची जाना पड़ता है़ विधान सभा क्षेत्र में रेफरल अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र है़ अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था की घोर कमी है़5- सिंचाईसिचंाई की सुविधा नहीं के बराबर है़ सिंचाई सुविधा नहीं रहने के कारण यहां एक ही फसल हो पाता है़ सिंचाई के अभाव के कारण किसान सब्जी उत्पादन भी नहीं कर पा रहे है़6- नक्सली समस्या विधि व्यवस्था चिंताजनक हो गयी है़ विधान सभा के सभी थाना क्षेत्र में उग्रवादियों की उपस्थिति है़ आपराधिक संगठन के लोग व्यापारियों को फोन कर लेवी की मांग करते है़ व्यापारियांे में हमेशा भय बना रहता है़ विधान सभा क्षेत्र के कई प्रखंडों से व्यापारियों का जिला मुख्यालय में पलायन हो चुका है़7- सड़कसड़कों की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है़ आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है़8- पलायन यहां पलायन की मुख्य समस्या है़ रोजगार के अभाव में युवक युवतियां रोजगार की तलाश में महानगरांे में पलायन कर रही है़ पलायन की समस्या का मनरेगा से भी समाधान नहीं हो पा रहा है9- खेलखेल के क्षेत्र में विशेष कर हॉकी के क्षेत्र में यहां पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडि़यों ने क्षेत्र का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है़ किंतु एक स्टेडियम व स्ट्रो टर्फ तक यहां नहीं है़ 10- भ्रष्टाचारभ्रष्टाचार यहां पर चरम पर है. कोई भी काम के लिए लोगों को बाबुओंे को रुपये देने पड़ते है़ बिना रुपये के काम नहीं होता़ मामूली काम जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में भी रुपये देने के बाद ही काम होता है़हमें उम्मीद हैव्यवसायी मो मुमताज ने कहा राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी़ राज्य में रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होेंगे़ भष्टाचार पर अंकुश लगेगा. इससे मुक्ति मिलेगी. कल कारखाना खुलेंगे़ मो मुमताजक्षेत्र अपराधमुक्त होगा़ ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ होगी़ क्षेत्र का विकास होगा़ राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बने तो यह सब आसानी से संभव हो सकता है़ सैहुन कुल्लू राज्य में स्थिर सरकार बनेगी़ राज्य में सुशासन आयेगा. अमन चैन होगी़ जातिवाद नहीं होगा़ गरीबों के विकास के लिये योजनाएं लागू होगी़ किसानों के लिये सिंचाई की सुविधा मिलेगी़ मरियानुस टेटे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola