चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 27 से

Updated at : 11 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 27 से

सिमडेगा. सामटोली स्थित गायत्री मंदिर परिसर में गायत्री परिवार की बैठक मुख्य ट्रस्टी उमा लाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्व प्रथम गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा भेजा गया बधाई पत्र को पढ़ कर सुनाया गया. जिसमें स्थानीय गायत्री मंदिर भूमिका एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट का झारखंड सरकार द्वारा निबंधन के लिये बधाई दी गयी […]

विज्ञापन

सिमडेगा. सामटोली स्थित गायत्री मंदिर परिसर में गायत्री परिवार की बैठक मुख्य ट्रस्टी उमा लाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्व प्रथम गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा भेजा गया बधाई पत्र को पढ़ कर सुनाया गया. जिसमें स्थानीय गायत्री मंदिर भूमिका एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट का झारखंड सरकार द्वारा निबंधन के लिये बधाई दी गयी है. बैठक में 27 नवंबर से आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सह 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में तहत 27 नवंबर को कलश यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान, समूह साधना, 28 नवंबर को सामूहिक जप, ध्यान प्रज्ञा योग व्यायाम, गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीत प्रवचन, 29 नवंबर को सामूहिक जप व ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, गायत्री यज्ञ एवं संस्कार, दीप यज्ञ 30 नवंबर को सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम, गायत्री महायज्ञ संस्कार,पूर्णाहुति का आयोजन किया जायेगा.बैठक में मुख्य रूप से उमा लाल, संतोष अकेला, संतोष सिन्हा, मोती लाल अग्रवाल, राजेश शर्मा, भरत अग्रवाल, अभ्येंद्र किशोर प्रसाद, देवराज प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola