चिकित्सा शिविर में 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी

Updated at : 21 May 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी

चिकित्सा शिविर सह आयुष्मान कार्ड निर्माण कैंप

विज्ञापन

बानो. महाबुआंग थाना प्रभारी की पहल पर थाना और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महाबुआंग थाना परिसर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर सह आयुष्मान कार्ड निर्माण कैंप लगाया गया. शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो के डॉक्टर मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ओपीडी की व्यवस्था की गयी. मौके पर बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, सिकल सेल, मलेरिया पारा चेक आदि की जांच की गयी. जांच के बाद नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. थाना प्रभारी अमरनाथ कुमार सोनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग और भ्रमण कर जनता से मिलने के बाद यह पता चला कि बानो स्थित स्वास्थ्य केंद्र की दूरी ज्यादा होने के कारण कई सारी बीमारियों का इलाज जड़ी बूटी और झाड़-फूंक का सहारा लेकर ग्रामीण कराते हैं, जो नुकसानदेह साबित होता है. क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी देखी गयी. इसको ध्यान में रखते हुए सामुदायिक पुलिसिंग मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में आयुष्मान कार्ड निर्माण समेत नि:शुल्क दवा दी जा रही है. कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य गांव में फैली भ्रांतियों को दूर करना भी है. डायन-बिसाही, झाड़-फूंक ओझा-गुनी आदि सामाजिक कुरीतियों से दूर कर लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना है. शिविर में लगभग 150 लोगों की जांच कर दवा दी गयी. कहा कि प्रतिमाह इस तरह के कैंप का आयोजन किया जायेगा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो के स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने कहा कि कैंप में आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि बीमारी होने पर स्वास्थ्य केंद्र आकर चिकित्सीय परामर्श जरूर लें. मौके पर सीएचओ सुमन कंडुलना, महिमा लुगून, श्याम कुमार महतो, एएनएम नीलिमा एक्का, फार्मासिस्ट सुबोधन पाइक, कृति भूषण महतो, सुभानी भेंगरा, कृति देवी, सहिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola