बच्चे जमीन में बैठ कर पढ़ने को विवश

बेंच डेस्क को ले जाया गया था मैट्रिक की परीक्षा के लिए अब तक नहीं लाया गयाफोटो फाइल:21एसआइएम:1, जमीन पर बैठ कर पढ़ते बच्चे.प्रतिनिधिठेठइटांगर(सिमडेगा). प्रखंड के टुकुपानी स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ने को विवश हैं. विद्यालय के बेंच डेस्क को फरवरी माह में ही आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के […]
बेंच डेस्क को ले जाया गया था मैट्रिक की परीक्षा के लिए अब तक नहीं लाया गयाफोटो फाइल:21एसआइएम:1, जमीन पर बैठ कर पढ़ते बच्चे.प्रतिनिधिठेठइटांगर(सिमडेगा). प्रखंड के टुकुपानी स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ने को विवश हैं. विद्यालय के बेंच डेस्क को फरवरी माह में ही आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के लिए सिमडेगा स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ले जाया गया था. जिसे अब तक नहीं लाया गया है. परिणाम स्वरूप बच्चे जमीन में दरी बिछा कर बैठ रहे हैं. इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका खोरेन तिर्की ने कहा कि बेंच डेस्क को कई बार लाने को कहा गया, किंतु अब तक नहीं पहुंचाया गया है. विद्यालय में कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है. वर्ग एक में 20, वर्ग दो में 19, वर्ग तीन में 17, वर्ग चार में 20, वर्ग पांच में 18, वर्ग छह में 27, वर्ग सात में 21 एवं वर्ग आठ में 18 बच्चे अध्ययनरत हैं. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी घोर कमी है. 11 स्वीकृत पद हैं. जिसमें एक प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षक पद स्थापित हैं. शिक्षकों की कमी के कारण एक शिक्षक द्वारा दो-दो क्लास के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




