तेजी से होगा झारखंड का विकास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बानो : झारखंड में तेजी के साथ विकास होगा. लोगों की हर जरूरतों को पूरा किया जायेगा. ये बातें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही. वे बानो के जयपाल सिंह मैदान में त़ोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कोचे मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य […]
विज्ञापन
बानो : झारखंड में तेजी के साथ विकास होगा. लोगों की हर जरूरतों को पूरा किया जायेगा. ये बातें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही. वे बानो के जयपाल सिंह मैदान में त़ोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कोचे मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार रहेगी, तभी लोगों का सर्वांगीण विकास होगा. भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में सड़क, पुल और बिजली उपलब्ध करायी गयी है. अब लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की बारी है.
उन्होंने कहा झारखंड आदिवासी क्षेत्र है. आदिवासियों व मूलवासियों के विकास से ही बानो का विकास होगा. झारखंड राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी, तो केंद्र से मिलने वाली योजनाएं भी सही रूप से मिलेगी. किसानों को अधिकार दिलाने का समय आ गया है.
किसानों के सम्मान के लिए भी पहल की जायेगी. बानो में कई ट्रेनों ठहराव की मांग आयी हैं. रेल मंत्री से बात कर के रेल ठहराव का प्रयास किया जायेगा. असम के सांसद दिलीप कुमार सैकया ने कहा कि झारखंड व असम एक जैसे हैं. दोनों राज्यों में आदिवासियों द्वारा राज्य के विकास में योगदान दिया गया है. उन्होंने त़ोरपा विस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कोचे मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
इस अवसर पर शिवराज बड़ाइक ,अजीत टोपनो, गंगा सिंह, भूषण साहू ,घनश्याम सिंह, पन्नालाल ओहदार, बलराम सिंह, विकास साहू, तिलक सिंह, पूर्व मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, चंद्रपाल सिंह, प्रकाश सिंह भुईयां, रूपेश बड़ाइक, ललित बड़ाइक , अजय बड़ाइक के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










