लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए समीर टोपनो नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अभी भी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है. समीर के पास से लूट के कुछ सामान भी बरामद कर लिये गये हैं. बताया गया कि बांसजोर थाना क्षेत्र के सिहरजोर निवासी कृष्ण सिंह के घर […]

विज्ञापन

सिमडेगा : पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए समीर टोपनो नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अभी भी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है. समीर के पास से लूट के कुछ सामान भी बरामद कर लिये गये हैं. बताया गया कि बांसजोर थाना क्षेत्र के सिहरजोर निवासी कृष्ण सिंह के घर में चार लुटेरों ने छह जुलाई की रात को लूट की घटना को अंजाम दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस क्रम में लुटेरों ने 60 हजार नकद, दो मोबाइल, सोना एवं चांदी के जेवरात लूट ली थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. इसी क्रम मेंं गुप्त सूचना के आधार पर सिमडेगा पुलिस में ओड़िशा पानपोंश के बालू घाट में छापामारी की, जहां से लूटकांड में शामिल एक आरोपी समीर टोपनो को गिरफ्तार किया, जबकि लूटकांड में शामिल तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. एसडीपीओ राजकिशोर ने बताया कि समीर टोपनो के पास से लूट का का मोबाइल, 4588 नकद एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया है. छापामारी में पुनि रवि प्रकाश राम, पुअनि अरुण कुमार सिंह, पुअनि नवीन पासवान के साथ सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola