मेहनत व लगन से ही मिलती है सफलता: एसपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा : शहर के नीचे बाजार स्थित जूनियर कैंब्रिज स्कूल के सभागार में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिमडेगा कॉलेज के प्रो देवराज प्रसाद एवं जूनियर कैब्रिज स्कूल के निदेशक शीतल प्रसाद उपस्थित थे. […]
विज्ञापन
सिमडेगा : शहर के नीचे बाजार स्थित जूनियर कैंब्रिज स्कूल के सभागार में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिमडेगा कॉलेज के प्रो देवराज प्रसाद एवं जूनियर कैब्रिज स्कूल के निदेशक शीतल प्रसाद उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस अवसर पर इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 160 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. सभी विद्यार्थियों को एसपी संजीव कुमार सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया. मौके पर एसपी श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रभात खबर द्वारा प्रत्येक जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर प्रतिभा को मान-सम्मान दिया जाता है, जो एक सराहनीय कदम है. इससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.
उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से ही सफलता मिलती है. जिस तरह आपने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, उसी प्रकार आगे भी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें और जीवन में निरंतर कामयाबी हासिल करें. जितना ज्ञान अर्जित करेंगे, उतना ही अधिक सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने.
आपकी प्रतिभा पर ही पूरे देश का विकास निर्भर है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला शिक्षा, खेल सहित कई क्षेत्रों में राज्य एवं देश में अव्वल रहा है. जिले की इस गरिमा को बनाये रखना है. हमेशा बेहतर करने की सोच रखें एवं लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ते रहें. इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये. स्वागत भाषण रविकांत साहू ने किया. कार्यक्रम का संचालन मो इलियास ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संजीत डे ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय प्रसाद, तरुण छोटू, धर्मवीर सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन