नप के विभिन्न स्थलों पर बनेगा मॉडल यूरिनल

Updated:
विज्ञापन

सहायक जमादारों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी के बाद अवधि विस्तार दिया गया सिमडेगा : नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने की. बैठक में विभिन्न योजनाओं व समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त […]

विज्ञापन

सहायक जमादारों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी के बाद अवधि विस्तार दिया गया

आपके शहर में

विज्ञापन
सिमडेगा : नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने की. बैठक में विभिन्न योजनाओं व समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पांच नया टैंकर क्रय करने का निर्णय लिया गया. सहायक सफाई जमादारों को चेतावनी के साथ अवधि विस्तार दिया गया. बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार, नगर परिषद के अधीन चापानल मरम्मत के लिए कर्मियों को 600 रुपये का भुगतान किया जायेगा.
कार पार्किंग के लिए स्थल चयन करने का भी निर्णय लिया गया. वहीं शहरी क्षेत्र के मार्केट कांप्लेक्स चिल्ड्रन पार्क के समीप हुई बोरिंग की जांच करने का आदेश दिया गया. शहरी क्षेत्र में यूरिनल की समस्या को देखते हुए जगह-जगह पर मॉडल यूरिनल बनाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि मॉडल यूरिनल बनाने के लिए सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करा दी गयी है.
मछली तालाब के निकट सूखे पेड़ को काटने का आदेश दिया गया. वहीं वार्ड पार्षदों से कहा गया कि वे संबंधित वार्ड में विद्युत ट्रांसफार्मर की आवश्यकता को लेकर एक सूची बना कर विभाग को सौंपे, ताकि नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग को सूची उपलब्ध करायी जा सके. बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कार्यपालक पदाधिकारी रवि राम, सीटी मैनेजर आनंद खलखो, सीएमएम राहिल डुंगडुग, जेई उत्प्ला सरदार, एई सुरेश राम के अलावा विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद व नगर परिषद कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola