हॉकी कुर्ग को 25-0 से रौंदकर हॉकी झारखंड ने दर्ज की दूसरी जीत

सिमडेगा : हिसार हरियाणा में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2019 में महिला झारखंड हॉकी टीम ने अपने दूसरे मैच में हॉकी कुर्ग को 25-0 गोल से हराकर दूसरी जीत दर्ज की. झारखंड की ओर से रजनी केरकेट्टा एवं दीपिका सोरेंग ने 06-06 गोल, प्रमोदिनी लकड़ा 04 गोल, किरण बारा, एलिन […]
सिमडेगा : हिसार हरियाणा में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2019 में महिला झारखंड हॉकी टीम ने अपने दूसरे मैच में हॉकी कुर्ग को 25-0 गोल से हराकर दूसरी जीत दर्ज की. झारखंड की ओर से रजनी केरकेट्टा एवं दीपिका सोरेंग ने 06-06 गोल, प्रमोदिनी लकड़ा 04 गोल, किरण बारा, एलिन डुंगडुंग और निक्की कूलू ने 2-2 गोल तथा रोपनी कुमारी, निराली कुजूर तथा एडलिन बागे ने की 1-1 गोल किया.
टीम के सभी सदस्यों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है. गुरुवार को झारखंड का तीसरा मैच स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) टीम के साथ है.
टीम के सदस्य : सोनामति कुमारी, दीपिका सोरेंग, दिपत्ति कुल्लू, महिमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, रोपनी कुमारी, काजल बारा, प्रमोदिनी लकड़ा, प्रीति कुल्लू, नीरू कुल्लू, अंकिता डुंगडुग, किरण बारा, एली तिर्की, एडलिन बागे, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, निराली कुजूर, रश्मि होरो.
कोच : अनिता होरो और मैनेजर : सुभिला मिंज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




