ePaper

सिमडेगा : देर से स्‍कूल पहुंचने पर प्रधानाध्‍यापक और एक शिक्षक निलंबित

Updated at : 28 May 2019 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : देर से स्‍कूल पहुंचने पर प्रधानाध्‍यापक और एक शिक्षक निलंबित

रविकांत साहू, सिमडेगा विद्यालय में देर से आने व अनियमित तरीके से आने के आरोप में उपायुक्त विप्रा भाल के आदेश पर बोलबा प्रखंड के बुढ़ा पहाड़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्यारा एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. प्यारा एक्का को निलंबित करने की अनुशंसा मुखिया द्वारा भी किया गया था. […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

विद्यालय में देर से आने व अनियमित तरीके से आने के आरोप में उपायुक्त विप्रा भाल के आदेश पर बोलबा प्रखंड के बुढ़ा पहाड़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्यारा एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. प्यारा एक्का को निलंबित करने की अनुशंसा मुखिया द्वारा भी किया गया था.

मुखिया द्वारा बताया गया था कि प्यारा एक्का पिछले एक माह से भी समय पर विद्यालय नहीं आ रहे थे. वहीं निलंबन की दूसरी घटना बांसजोर की है. यहां पर गिनीकेरा के प्रभारी प्रधानाचार्य मो हुसैन को निलंबित किया गया. निलंबन आदेश में बताया गया है कि एक स्वीप के कार्यक्रम में मो हुसैन द्वारा नशापान कर अभद्र आचरण करते हुए इवीएम मशीन पर सवाल खड़ा किया था.

इतना ही नहीं उनपर विद्यालय देर से आने व जल्दी जाने का भी आरोप है. जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण द्वारा जारी आदेश में मो हुसैन का मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय कोलेबिरा तथा प्यारा एक्का का मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय सिमडेगा कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola