हिंदू धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करें

सिमडेगा : बोलबा प्रखंड के तलमंगा गांव में विराट हिंदू धर्म सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमारेखाधाम के महंत उमाकांत जी महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म सिर्फ धर्म ही नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है. यह धर्म संसार का प्राचीनतम धर्म है. साथ ही वैदिक सनातन धर्म है. इसे एक […]
सिमडेगा : बोलबा प्रखंड के तलमंगा गांव में विराट हिंदू धर्म सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमारेखाधाम के महंत उमाकांत जी महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म सिर्फ धर्म ही नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है. यह धर्म संसार का प्राचीनतम धर्म है. साथ ही वैदिक सनातन धर्म है. इसे एक प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक धर्म भी माना जाता है. हमारे पूर्वजों द्वारा मिली धरोहर पर प्रहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमें जागरूक रह कर धर्म के प्रति दूसरों को भी जागरूक करना होगा.
विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि हिंदू संस्कृति अनेकता में एकता को चरितार्थ करते हुए सभी को एकसूत्र में बांधने का काम करती है. हमें जात-पात और छुआछूत से ऊपर उठ कर एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सभी के दुख-सुख का भागीदार बनें. हमें भगवान श्रीराम के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




