सिमडेगा : रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जेवियर उत्सव शुरू

सिमडेगा : संत जेवियर कॉलेज में जेवियर महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने शनिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें. जीवन में अच्छा सोचे और बड़ा सपना देखें और उस सपने […]
सिमडेगा : संत जेवियर कॉलेज में जेवियर महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने शनिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें.
जीवन में अच्छा सोचे और बड़ा सपना देखें और उस सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें. सफलता जरूर मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान शनिवार को एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के अलावा भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एकल एवं सामूहिक नृत्य में कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान से लेकर बदलते मौसम व प्रकृति पर अपनी बेबाक राय रख कर उपस्थित लोगों को संदेश देने का काम किया. इस अवसर पर झारखंड के पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




