आदिवासियों का अस्तित्व मिटाने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

नाराजगी : कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आदिवासी लोहरा समाज का धरना सिमडेगा : अनुमंडल कार्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आदिवासी लोहरा समाज ने गुरुवार को धरना दिया. इस मौके पर पूर्व विधायक नियेल तिर्की मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा राज्य की भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने […]

विज्ञापन

नाराजगी : कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आदिवासी लोहरा समाज का धरना

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा : अनुमंडल कार्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आदिवासी लोहरा समाज ने गुरुवार को धरना दिया. इस मौके पर पूर्व विधायक नियेल तिर्की मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा राज्य की भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है. खतियान में लोहरा लोहार लिख कर षड़यंत्र रचा जा रहा है.

इसी प्रकार चीक बड़ाइक एवं बड़ाइक में भी त्रुटि के आधार पर जाति प्रमाण-पत्र रोकने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने सम्मान के लिए ईसाई धर्म अपनाया है, उन्हें प्रमाण-पत्र निर्गत करने पर रोक लगा दी गयी है. इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है, जबकि संविधान की धारा कहती है कि कोई भी व्यक्ति अपने स्वेच्छा से कोई भी धर्म अपना सकता है.

जिला अध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि सरकार द्वारा आदिवासियों की एकता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. विशेष रूप से लोहरा समाज को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है, जबकि लोहरा, चीक बड़ाइक, उरांव, मुंडा व खड़िया सहित सभी आदिवासियों के रीति-रिवाज एक ही हैं. उन्होंने कहा कि सभी आदिवासियों को एकजुट होने की जरूरत है.

इस मौके पर विशाल तिर्की, रावेल लकड़ा, पूनम केरकेट्टा, राजकुमार सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन खुशी राम ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से कोलेबिरा प्रभारी नोमिता बा, फुलजेंसिया बिलुंग, मनोज अग्रवाल, विलसन मांझी, राजेश बागे, निकोलसन तिर्की, विपिन लोहरा, जोहन लकड़ा, रामचंद्र लोहरा, सुशील इंदवार, क्लेमेंट कच्छप, सुनील इंदवार, रंथु लोहरा, डेविड लोहरा, उदय कच्छप, विपिन केरकेट्टो व रघु पात्रो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola