2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड बालिका U-17 टीम ने जीता रजत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2019 7:55 PM
रविकांत साहू, सिमडेगा पुणे में आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 के हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड बालिका U-17 टीम ने रजत पदक हासिल की. शनिवार को खेले गये फाइनल मैच में अपने चिर प्रतिद्वद्वि हरियाणा से 1-2 से पराजित होकर झारखंड टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. पिछले वर्ष भी झारखंड टीम […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
पुणे में आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 के हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड बालिका U-17 टीम ने रजत पदक हासिल की. शनिवार को खेले गये फाइनल मैच में अपने चिर प्रतिद्वद्वि हरियाणा से 1-2 से पराजित होकर झारखंड टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. पिछले वर्ष भी झारखंड टीम इसी टीम से फाइनल में पराजित हुई थी. आज के मैच में झारखंड टीम से एक मात्र गोल प्रीणी कंदिर ने की.
झारखंड टीम की कप्तान दीपिका सोरेंग आज अचानक बुखार होने के कारण मैच नहीं खेल सकी. उसके नहीं खेलने की कमी टीम को खली. इससे पूर्व झारखंड टीम लीग मैचों में पंजाब को 3-0, चंडीगढ़ से 2-2 गोल पर ड्रा, दिल्ली को 11-0 तथा सेमीफाइनल में ओड़िशा को 4-3 से पराजित कर चुकी है.
झारखंड टीम में कल्याणी किंडो, प्रमिला कुमारी, रोपनी कुमारी, अंजना डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, काजल बाड़ा, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, अनीसा डुंगडुंग, प्रीति कुल्लू, रजमी केरकेट्टा, ब्यूटी डुंगडुंग, प्रमोदिनी लकड़ा, नीरू कुल्लू, सुभानी भेंगरा, प्रीणी कंदिर, संजना होरो, पूनम मुंडू, कोच करूणा पूर्ति तथा मैनेजर राजीव कुमार हैं.
रजत पदक प्राप्त करने पर टीम को अनिल कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, सिमडेगा के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी, असुंता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, कोषाध्यक्ष अश्रीता लकड़ा, जयंत केरकेट्टा, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वा मांझी, बीना केरकेट्टा, सुनील तिर्की, बसन्त बा, पंखरसीयूस टोप्पो, रामकैलाश राम, सोहन बड़ाईक सहित हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा एवं खेल निदेशालय के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










