Kolebira ByePoll 2018 : सिल्ली और गोमिया की तरह पति की विरासत बचा पायेंगी मेनोन एक्का!

Updated:
विज्ञापन

रांची : सिल्ली और गोमिया के विधायक जेल गये, तो उपचुनावों में दोनों की पत्नियों ने चुनाव में जीत दर्ज कर उनकी विरासत संभाल ली. कोलेबिरा के विधायक और पूर्व मंत्री एनोस एक्का पारा टीचर की हत्या के मामले में जेल गये, तो उनकी पत्नी मेनोन एक्का चुनाव लड़ रही हैं. 20 दिसंबर को होने […]

विज्ञापन

रांची : सिल्ली और गोमिया के विधायक जेल गये, तो उपचुनावों में दोनों की पत्नियों ने चुनाव में जीत दर्ज कर उनकी विरासत संभाल ली. कोलेबिरा के विधायक और पूर्व मंत्री एनोस एक्का पारा टीचर की हत्या के मामले में जेल गये, तो उनकी पत्नी मेनोन एक्का चुनाव लड़ रही हैं. 20 दिसंबर को होने वाले चुनाव में झारखंड पार्टी की उम्मीदवार मेनोन के खिलाफ चार और प्रत्याशी मैदान में हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपचुनावों का रिकॉर्ड खंगालेंगे, तो पायेंगे कि वर्तमान विधानसभा में छह उपचुनाव हुए हैं. इसमें चार सीटें विधायक के परिजनों ने जीती हैं. तीन पत्नियों ने उपचुनाव लड़ा, लेकिन दो ही जीत पायीं. मेनोन एक्का चौथी महिला हैं, जो पति की सीट बचाने के लिए उपचुनाव लड़ रही हैं.

ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनने के बाद लोहरदगा, गोड्डा, पांकी, लिट्टीपाड़ा, सिल्ली और गोमिया में उपचुनाव हुए. इनमें तीन (लोहरदगा, सिल्ली और गोमिया) में आपराधिक मामले में विधायक को सजा के कारण हुई. तीनों सीटों पर विधायकों ने अपनी पत्नी को प्रत्याशी बनाया.

लोहरदगा में कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू भगत हार गयीं, लेकिन सिल्ली और गोमिया से अमित महतो की पत्नी सीमा महतो और गोमिया से योगेंद्र प्रसाद की पत्नी बबीता महतो चुनाव में जीत गयीं.

लिट्टीपाड़ा में भी पत्नी के चुनाव लड़ने का रास्ता बन रहा था, लेकिन स्वर्गीय डाॅ अनिल मुर्मू की दो पत्नियों की लड़ाई में साइमन मरांडी ने बाजी मार ली.

गोड्डा व पांकी में बेटों ने संभाली विरासत

गोड्डा और पांकी में विधायकों के असामयिक निधन के बाद उनके बेटों ने विरासत संभाली. गोड्डा में विधायक रघुनंदन मंडल का निधन हुआ, तो उनके बेटे अमित मंडल ने भाजपा और पांकी में विदेश सिंह के निधन के बाद उनके बेटे देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता.

चौथी विधानसभा में अब तक उपचुनाव और उसके परिणाम
विधानसभा सीटविजेताजिनकी सीट खाली हुईविजेता कापूर्व विधायक से रिश्ताचुनाव परिणाम की तारीख
लोहरदगासुखदेव भगतकमल किशोर भगत17 दिसंबर, 2015
गोड्डाअमित मंडलस्व रघुनंदन मंडलपुत्र19 मई, 2016
पांकीदेवेंद्र सिंहस्व विदेश सिंहपुत्र19 मई 2016
लिट्टीपाड़ासाइमन मरांडीस्व डाॅ अनिल मुर्मू13 अप्रैल, 2017
सिल्लीसीमा महतोअमित महतोपत्नी31 मई, 2018
गोमियाबबीता महतोयोगेंद्र महतोपत्नी31 मई, 2018
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola