भाजपा की हार पर पारा शिक्षकों ने पटाखे फोड़े
Updated at : 12 Dec 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

रमना : पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को गहरा झटका लगने व पारा शिक्षक नेता सहित 13 पारा शिक्षकों को मंगलवार को कोर्ट से बेल मिलने पर प्रखंड के पारा शिक्षकों ने पटाखे फोड़े व मिठाई बांट खुशी का इजहार किया. मंगलवार को प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत ने संजय कुमार दुबे, हृषिकेश […]
विज्ञापन
रमना : पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को गहरा झटका लगने व पारा शिक्षक नेता सहित 13 पारा शिक्षकों को मंगलवार को कोर्ट से बेल मिलने पर प्रखंड के पारा शिक्षकों ने पटाखे फोड़े व मिठाई बांट खुशी का इजहार किया. मंगलवार को प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत ने संजय कुमार दुबे, हृषिकेश पाठक, प्रद्युमन कुमार सिंह, बजरंग प्रसाद साहू, प्रमोद कुमार महतो एवं मोहन कुमार मंडल सहित अन्य पारा शिक्षकों को जमानत दी.
इस अवसर पर उपस्थित पारा शिक्षकों ने कहा कि पारा शिक्षक नेता को जमानत मिलने से अब उनका आंदोलन और धारदार होगा.वे लोग हट सकते हैं, लेकिन इस बार झुक नहीं सकते.
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव की स्थिति को देखने के बाद भी झारखंड के भाजपा सरकार नहीं संभालती है, तो छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी बदतर स्थिति झारखंड में झेलनी पड़ेगी. मौके पर प्रखंड सचिव राहुल सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रताप यादव, नीरज पाठक, राजीव रंजन सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह एवं आनंददेव यादव सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




