भाजपा व उसकी बी टीम झापा को हरायेगी कांग्रेस : आरपीएन सिंह

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : कोलेबिरा उपचुनाव में भाजपा एवं उसकी बी टीम झापा को पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी हरायेगी. इस चुनाव में कोलेबिरा की जनता कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी के साथ है. ये बातें कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ आरपीएन सिंह ने कही. श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में चार वर्षों […]

विज्ञापन
सिमडेगा : कोलेबिरा उपचुनाव में भाजपा एवं उसकी बी टीम झापा को पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी हरायेगी. इस चुनाव में कोलेबिरा की जनता कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी के साथ है. ये बातें कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ आरपीएन सिंह ने कही. श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में चार वर्षों तक झापा ने भाजपा का समर्थन किया.
राज्यसभा चुनाव के अलावा सरकार को भी समर्थन देने का काम झापा के एनोस एक्का ने किया. राज्य में भाजपा ए तथा झापा भाजपा की बी टीम है. महागठबंधन के बिखराव के सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि 2019 के चुनाव में महागठबंधन होगा. श्री सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन झापा को समर्थन देने को कहा, किंतु उनकी पार्टी भाजपा की बी टीम को कभी समर्थन नहीं कर सकती. भाजपा राज्य में गंदी राजनीति कर रही है. नामांकन से पूर्व ही पार्टी के पूर्व विधायक नियेल
तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया.
कुछ मजबूरी में गुुरुजी ने झापा को समर्थन दिया: अजय कुमार : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि कोलेबिरा विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी की ही जीत होगी. कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से भाजपा तथा उसकी बी टीम झापा के खिलाफ चुनाव लड़ेगी. यह चुनाव भाजपा व कांग्रेस के विचारधारा की लड़ाई है. एनोस एक्का जैसे बाहुबली के सामने गांव का गरीब बेटा कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है. एक सवाल के जवाब में श्री कुमार ने कहा कि कुछ मजबूरी के कारण गुरु जी ने झापा को समर्थन दिया है, जिसका विरोध उनकी पार्टी में भी हो रहा है.
संघर्ष की जीत होगी: विक्सल : कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि इस बार चुनाव में उनकी जीत पक्की है. उनका मुकाबला किसी से नहीं है. उनके संघर्ष की इस बार जीत होगी. श्री कोंगाड़ी ने कहा कि उन्होंने लगातार कोलेबिरा विधान सभा की जनता के साथ उनके सुख दूख में शामिल हुए है. गांव के लोगों के लिये जल जंगल जमीन के लिये संघर्ष किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola