राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के प्रत्याशी होंगे अनिल कंडुलना, एक को नामांकन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : कोलेबिरा विधान उपचुनाव में राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कंडुलना होंगे. एक दिसंबर को नामांकन पर्चा दाखिल किया जायेगा. उक्त बातें प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा सेकुंदा टेटे ने कही. कहा कि क्षेत्र की जनता हमारे साथ है. इसका परिणाम चुनाव में […]
विज्ञापन
सिमडेगा : कोलेबिरा विधान उपचुनाव में राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कंडुलना होंगे. एक दिसंबर को नामांकन पर्चा दाखिल किया जायेगा. उक्त बातें प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा सेकुंदा टेटे ने कही. कहा कि क्षेत्र की जनता हमारे साथ है.
इसका परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा. कहा कि हमारी पार्टी आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए समर्पित है. जनता के पास कोई विकल्प नहीं है. जनता ने सभी पार्टियों को देख लिया है, अब उनके समक्ष राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी ही एक विकल्प के रूप में सामने आयी है. कहा कि झारखंड में आदिवासी ही आदिवासियों को लूटने का काम कर रहे है.
चुनाव के लिए हम तैयार है. इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर घोषणा पत्र भी जारी किया. प्रेस काॅन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव सह प्रत्याशी अनिल कंडुलना, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ केरोबिन केरकेट्टा, कोषाध्यक्ष सिबिल कंडुलना, प्रवक्ता नोवस केरकेट्टा, जिलाध्यक्ष बसंत समद, बांसजोर जिप सदस्य सह महिला जिलाध्यक्ष रोशनी कुल्लू उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










