सिमडेगा : गैंग रेप के बाद नाबालिग को भुजाली से काटने का प्रयास, बचाने में एक आरोपी भी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2018 5:38 PM
रविकांत साहू@सिमडेगा कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामटोली ग्राम में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जाम टोली की रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की गुरुवार रात करीब 8.30 बजे किसी से मोबाइल में बात करते हुए अपने घर से निकलकर गांव के […]
रविकांत साहू@सिमडेगा
कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामटोली ग्राम में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जाम टोली की रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की गुरुवार रात करीब 8.30 बजे किसी से मोबाइल में बात करते हुए अपने घर से निकलकर गांव के जतरा टांड़ स्थित चबूतरे के पास पहुंची.
वहां खड़ी होकर नाबालिग मोबाइल पर बात करने लगी. इसी बीच चार युवक वहां आ पहुंचे और लड़की को जबरदस्ती मुंह पर कपड़ा बांधकर अंबा गाढ़ा खेत के पास ले गये, जहां बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद युवकों ने लड़की को जान से मारने का प्रयास किया.
लेकिन उन चार युवकों में से एक युवक ने लड़की को जान से मारने का विरोध किया. इस पर नशे में धुत तीनों युवकों ने नाबालिग एवं बचाव करने वाले लालेंद्र को भुजाली से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटनास्थल से नाबालिग किसी प्रकार भागकर गांव पहुंची. घटना की जानकारी गांव वालों को दी.
सूचना मिलने पर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक तीनों युवक घटनास्थल से फरार हो चुके थे. घायल नाबालिग एवं लालेंद्र को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने शांति मेडिकल हॉल वीरू रेफर कर दिया जहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.
इस संबंध में कोलेबिरा थाना प्रभारी ने बताया कि इस कांड में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










