ePaper

28वीं सुशील कुमार बागे बालिका हॉकी प्रतियोगिता, उद्घाटन मैच में तुमडेगी की टीम विजयी

Updated at : 25 Oct 2018 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
28वीं सुशील कुमार बागे बालिका हॉकी प्रतियोगिता, उद्घाटन मैच में तुमडेगी की टीम विजयी

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड के संत जेवियर उवि बरवाडी स्टेडियम में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया कोलेबिरा शाखा द्वारा प्रायोजित 28वीं सुशील कुमार बागे बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया. मुख्य अतिथि तोरपा विधायक पौलुस सुरीन एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मनोहर कुमार, सीओ प्रताप मिंज, प्राचार्य प्रो तुलसी साहू एवं यूनाइटेड बैंक […]

विज्ञापन
कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड के संत जेवियर उवि बरवाडी स्टेडियम में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया कोलेबिरा शाखा द्वारा प्रायोजित 28वीं सुशील कुमार बागे बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया. मुख्य अतिथि तोरपा विधायक पौलुस सुरीन एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मनोहर कुमार, सीओ प्रताप मिंज, प्राचार्य प्रो तुलसी साहू एवं यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया कोलेबिरा शाखा प्रबंधक रतन कुमार महतो ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.
प्रतियोगिता में गुमला एवं सिमडेगा जिले की 21 महिला हॉकी टीम भाग ले रही है. उद्घाटन मैच में तुमडेगी की टीम ने डिंगुरपानी को 3-1 एक से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. उद्घाटन समारोह में विधायक पौलुस सुरीन ने कहा की आयोजन समिति एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है, जिन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किये हैं. उन्हीं के प्रयास से स्थापित सुशील कुमार बागे महाविद्यालय में बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना सब अधूरा है. शिक्षा है, तो देश का विकास संभव है. राज्य में अगर हमारी सरकार आयेगी, तो इस स्टेडियम को एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जायेगा. इसके पूर्व संत जेवियर उवि बरवाडीह के कप्तान पूर्णिमा जोजो ने सभी टीम के कप्तान को शपथ दिलायी. इस अवसर पर फादर आनंद, फादर अनसेलम केरकेट्टा, अभिजीत साहू, डेविड भांजर, गौरी प्रसाद सिंह, रणधीर साहू वअभय साहू के अलावा विभिन्न टीमों के कोच, प्रधानाध्यापक एवं अन्य उपस्थित थे.स्वागत भाषण फादर वृषयूस तिर्की एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर तुलसी साहू ने दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola