लचरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिये गये दिशा-निर्देश, ईमानदारी से करें संगठन का कार्य

Updated at : 23 Oct 2018 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
लचरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिये गये दिशा-निर्देश, ईमानदारी से करें संगठन का कार्य

सिमडेगा : कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में भाजपा की कोलेबिरा विधान सभा स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने की. मौके पर विधायक विमला प्रधान ने कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि प्रत्याशी की चिंता न करते हुए कार्यकर्ता संगठन के लिए ईमानदारी […]

विज्ञापन
सिमडेगा : कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में भाजपा की कोलेबिरा विधान सभा स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने की. मौके पर विधायक विमला प्रधान ने कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि प्रत्याशी की चिंता न करते हुए कार्यकर्ता संगठन के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करें.
भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जबकि अन्य पार्टियां परिवार आधारित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से विपक्ष घबरा गया है. सबका साथ सबका विकास के साथ चल रही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से सभी का भ्रम टूट गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही सभी जाति एवं समुदाय का विकास कर सकती है. विधायक ने कहा कि कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र से इस बार भाजपा की जीत निश्चित है.
जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो के मंत्र के साथ कार्यकर्ता कार्य करें. सभी बूथ समिति को मजबूत बनायें. इस मौके पर नंदकिशोर अग्रवाल समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे. बैठक में लक्ष्मण बड़ाइक, नंदलाल बड़ाइक, डॉ महेंद्र भगत, रामविलास बड़ाइक, सुजान मुंडा, बुद्धदेव प्रधान, शिवराज बड़ाइक, माधुरी सोरेंग,भोला साहू, दिलेश्वर सिंह, हरिशंकर साहू, जलेश्वर बिल्होर, रामचंद्र सिंह, तपेश्वर साहू, रामेश्वर सिंह, मोतीलाल ओहदार, विजय सोनी, हेमशरण सिंह, श्रीस लाल सिंह, सुदर्शन सिंह, मंजीत इंदवार, संजय मिश्रा, डॉ शशि शेखर मिश्रा, मिंकु महतो, संदीप साहू,चंद्रभान सिंह, मोतीलाल ओहदार, विजय सोनी, प्रदीप जायसवाल, रोहित साहू, देवकी देवी, चुनमुन देवी, कलावती देवी व सुषमा देवी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. मंच संचालन मोतीलाल सिंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola