सिमडेगा : उपायुक्त व नप उपाध्यक्ष ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : जिले के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, जड़िया जगबंधु महथा, नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने छठ घाटों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के छठ तालाब व शंख नदी छठ घाट की मरम्मति का आदेश दिया.उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, एसडीएम जगबंधु महथा व नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू शहरी क्षेत्र […]
।। रविकांत साहू ।।
सिमडेगा : जिले के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, जड़िया जगबंधु महथा, नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने छठ घाटों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के छठ तालाब व शंख नदी छठ घाट की मरम्मति का आदेश दिया.उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, एसडीएम जगबंधु महथा व नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू शहरी क्षेत्र के छठ घाट पर पहुंचे.
उपायुक्त ने छठ तालाब की साफ-सफाई का निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त ने शंख छठ घाट का निरीक्षण किया. यहां पर समिति के सदस्यों ने डीसी को छठ पूजा आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए सड़क मरम्मत, पेयजल की व्यवस्था, घाट निर्माण आदि की मांग की.
डीसी ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि छठ घाट के विकास के लिए कार्य किया जाएगा. डीसी ने तत्काल मुखिया को बुलाकर छठ घाट में एक चापाकल और डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा डीसी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग से सड़क मरम्मत के लिए कार्य कराया जाएगा.डीसी ने समिति के सदस्यों से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस पर ध्यान दिया जाएगा.
मौके पर एसडीओ जग बंधु महथा, बीडीओ एस बड़ाईक, सीओ पंकज कुमार के अलावे शंख नदी छठ पूजा समिति के प्रदीप केसरी, सुबीर कुमार, चंदन लाल, दुर्गा प्रसाद, विजय प्रसाद, रिंकू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










