संस्मरण दिवस मनाया गया, पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Oct 2018 1:06 AM
विज्ञापन

सिमडेगा : पुलिस केंद्र में संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सिमडेगा जिला सहित राज्य एवं पूरे देश में शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. हालांकि इस वर्ष सिमडेगा जिले में कोई भी जवान शहीद नहीं हुआ है. पूर्व में शहीद हुए बानो के थाना प्रभारी विद्यापति सिंह, तुराम बिरूली एवं बांसजोर […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पुलिस केंद्र में संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सिमडेगा जिला सहित राज्य एवं पूरे देश में शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. हालांकि इस वर्ष सिमडेगा जिले में कोई भी जवान शहीद नहीं हुआ है. पूर्व में शहीद हुए बानो के थाना प्रभारी विद्यापति सिंह, तुराम बिरूली एवं बांसजोर में शहीद हुए सुनीलकुमार साही को विशेष रूप से श्रद्धांजलि दी गयी.
कार्यक्रम में उपस्थित एसपी संजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर शहीद तुराम बिरूली की पत्नी ललिता देवी एवं शहीद सुनील कुमार साही की पत्नी गीता देवी को एसपी संजीव कुमार ने शॉल ओढ़ा कर एवं पांच हजार एक रुपये देकर सम्मानित किया.
इस मौके पर एसपी ने कहा कि इस वर्ष पूरे देश में 414 तथा झारखंड में सात जवान शहीद हुए हैं. उक्त सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. उन्होंने कहा कि जिले में उग्रवादियों का सफाया हो गया है. यदि कोई उग्रवादी बचा है तो वह सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाते हुए सरेंडर करे. इस अवसर पर एएसपी अभियान निर्मल गोप, एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, डीएसपी नौशाद आलम, पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह,थाना प्रभारी राजेंद्र महतो के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










