ePaper

30वीं लट्ठाखम्हन हॉकी टूर्नामेंट का समापन, 30 वर्षों से लगातार हॉकी प्रतियोगिता कराना सराहनीय कार्य : असुंता लकड़ा

Updated at : 22 Oct 2018 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
30वीं लट्ठाखम्हन हॉकी टूर्नामेंट का समापन, 30 वर्षों से लगातार हॉकी प्रतियोगिता कराना सराहनीय कार्य : असुंता लकड़ा

सिमडेगा : : ठेठईटांगर प्रखंड के लठ्ठाखम्हण खेल मैदान में नवयुवक संघ हॉकी एसोशिएशन लठ्ठाखम्हण द्वारा आयोजित 30वीं हॉकी चैंपियनशिप में रविवार को फाईनल मैच खेला गया. महिला वर्ग का फाइनल मैच जामबहार तथा स्टार क्लब सिमडेगा के बीच खेला गया. मैदानी खेल के दौरान दोनों ही टीम संघर्षपूर्ण मैच में 1-1 गोल की बराबरी […]

विज्ञापन
सिमडेगा : : ठेठईटांगर प्रखंड के लठ्ठाखम्हण खेल मैदान में नवयुवक संघ हॉकी एसोशिएशन लठ्ठाखम्हण द्वारा आयोजित 30वीं हॉकी चैंपियनशिप में रविवार को फाईनल मैच खेला गया. महिला वर्ग का फाइनल मैच जामबहार तथा स्टार क्लब सिमडेगा के बीच खेला गया. मैदानी खेल के दौरान दोनों ही टीम संघर्षपूर्ण मैच में 1-1 गोल की बराबरी पर थी.
विजेता का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से किया गया. इसमें जामहार की टीम 5-4 से विजयी रही. जामबहार की मनमईत कुमारी को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया. पुरुष वर्ग का फाइनल मैच एमआई क्लब डुंबर टोली व डेमबुटोली के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों ही टीमें 3-3 की बराबरी पर रही. पेनाल्टी शूट आउट में डुंबरटोली की टीम 8-7 गोल से मैच जीत कर विजेता बनी. डेमबुटोली के उलशन लकड़ा को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया.
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया की संयुक्त सचिव सह भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, हॉकी सिमडेगा के उपाध्यक्ष ओपी अग्रवाल, संयुक्त सचिव कमलेश्वर मांझी, हॉकी कोच प्रतिमा बरवा, फुटबॉल कोच बीना केरकेट्टा, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, बाघचट्टा पंचायत के पूर्व मुखिया मतीयस बागे, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मार्टिन लोहरा तथा अन्य अतिथियों ने सभी विजेता-उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
इस मौके पर असुंता लकड़ा ने कहा कि चारों ओर जंगलों से घिरे पहाड़ के बीच आवागमन के लिए पथरीला रास्ता में पिछले 30 वर्षों से लगातार जबरदस्त हॉकी प्रतियोगिता कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है. यही हॉकी की मुख्य सेवा है. मैं जब खिलाड़ी थी तब भी यहां आयी थी. जब संघ की पदाधिकारी हूं तब ही आ रही हूं. तब से देख रही हूं यहां के आयोजन समिति एवं गांव के लोग मिल कर जिस तरह प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं वह हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है. हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने कहा कि 2014 में दिल्ली में लठ्ठाखम्हन की महिला हॉकी टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गयी.
तृतीय स्थान प्राप्त की. तब दिल्ली में हर कोई लठ्ठाखम्हन के बारे में जानना चाहता था. यहां के लोग हॉकी के लिए समर्पित हैं. खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के ओपी अग्रवाल, कमलेश्वर मांझी, पूर्व मुखिया मतीयस बागे ने भी संबोधित किया. संघ के मनोज कोनबेगी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आने वाले वर्ष इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों का मैच लीग आधार पर कराने का प्रयास किया जायेगा. मंच संचालन एलशन कीड़ो एवं धन्यवाद ज्ञापन एनोसेंट बा ने किया.
महिला वर्ग में प्रथम जामबहार को 5000 रुपये नकद व ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर जामबहार सिमडेगा की टीम को 3000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया. सांत्वना पुरस्कार तुमड़ेगी पेरिस को 1000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, पुरुष वर्ग में प्रथम एमआइ क्लब डुंबर टोली 7000 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola