बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गयी स्वीकृति

Updated at : 04 Jun 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गयी स्वीकृति

परिसदन भवन में झारखंड राज्य युवा आयोग की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. परिसदन भवन में झारखंड राज्य युवा आयोग की बैठक अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आयोग के सदस्य विशाल तिर्की, सुनील टुडू व आयोग के सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, कोलेबिरा विधायक सह सदस्य नमन विकसल कोंगाड़ी व सिमडेगा विस के जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह शामिल हुए. बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के आश्रितों को समुचित मुआवजा भुगतान दिलाने, राज्य के सभी खेल प्रशिक्षकों का इएसआइ व इपीएफ की कटौती कर नियमानुसार संरक्षण प्रदान करने, राज्य के सभी खेल प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों के स्वास्थ्य बीमा व जीवन बीमा के लिए नीति निर्धारण करने समेत अन्सेय प्रस्तावों की स्वीकृति दी गयी. युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार सृजन तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूकता के उद्देश्यों से परियोजनाएं तैयार कर विभिन्न संस्थानों से पोषण के लिए अनुरोध करने का निर्णय लिया गया.

थाना दिवस कार्यक्रम अब 11 को

बानो. बानो थाना परिसर में पांच जून को आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. मुंशी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम अब 11 जून को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola