11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप का सिमडेगा में होगा आयोजन, अक्टूबर में खिलाड़ी दिखायेंगे अपना हुनर

अक्टूबर महीने में सिमडेगा में 11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है. इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा. रविवार को हॉकी झारखंड की बैठक में ओलंपियन निक्की प्रधान व सलीमा टेटे समेत कई को सम्मानित किया गया.
Jharkhand News (रविकांत साहू, सिमडेगा) : अक्टूबर महीने में झारखंड के सिमडेगा में 11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप का आगाज होगा. नेशनल चैंपियनशिप में महिला हॉकी खिलाड़ी अपना हुनर दिखायेंगे. दूसरी ओर, झारखंड की दो ओलंपियन बेटी निक्की प्रधान व सलीमा टेटे के साथ निक्की के शुरुआती कोच दशरथ महतो और सलीमा के शुरुआती कोच प्रतिमा बरवा को सम्मानित किया गया. वहीं, तारणी कुमारी को इस साल झारखंड का बेस्ट महिला कोच घोषित करते हुए इन्हें भी सम्मानित किया गया.
रविवार को हॉकी झारखंड अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में 8वीं वार्षिक आमसभा एवं कार्यकारणी समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जहां सिमडेगा में अक्टूबर माह में आयोजित 11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी पर चर्चा हुई, वहीं डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा को लगातार दूसरी बार FIH का अध्यक्ष चुने जाने बधाई भी दी गयी. इस मौके पर टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाली झारखंड की बेटी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे के साथ निक्की के प्राथमिक कोच दशरथ महतो और सलीमा के प्राथमिक कोच प्रतिमा बरवा को सम्मानित किया गया.
सब जूनियर नेशनल महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम के कोच तारणी कुमारी को इस वर्ष का हॉकी झारखंड का बेस्ट महिला कोच घोषित करते हुए उसे मोमेन्टो देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इसके अलावा सब जूनियर पुरुष नेशनल हॉकी में झारखंड टीम के मैनेजर सह नवल टाटा हॉकी एकेडमी के कोच रोहित कुमार को बेस्ट हॉकी कोच चयनित करते उन्हें भी शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
वहीं, इस साल हॉकी झारखंड के द्वारा हॉकी खिलाड़ियों के बेहतर परफॉरमेंस के लिए हॉकी के अंतररास्ट्रीय खिलाड़ी सुशील टोपनो को लाइफटाइम कोचिंग अवार्ड के लिए चयनित करते हुए सम्मानित किया गया. पिछले वर्ष 2020-21 में सिमडेगा के महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हाकी झारखंड ने हॉकी सिमडेगा को बेस्ट जिला एशोशियसन एवं नवल टाटा हॉकी अकादमी के पुरुष खिलाड़ियों का नेशनल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बेस्ट हॉकी यूनिट इन झारखंड चुना गया.
हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी एवं नवल टाटा हॉकी एकेडमी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह को भी सम्मानित किया गया. इधर, हॉकी झारखंड की बैठक में हाॅकी झारखंड के सभी अधिकारी व पदाधिकारी सहित कार्यकारिणी समिति के समस्त सदस्य एवं राज्य के सभी जिला के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




